हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संदिग्ध कारणो...

    संदिग्ध कारणों के चलते युवक ने मलूकपुरा माईनर में लगाई छलांग

    Abohar News
    नहर के बाहर से बरामद हुआ युवक का आई डीकार्ड।

    बाईक, टी शर्ट और बूट उतार कर नहर के बाहर रखे मिले | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव हिम्मतपुरा (Himmatpura) निवासी एक युवक ने संदिग्ध कारणों के चलते आज अबोहर के हनुमानगढ़ रोड से गुजरती मलूकपुरा माईनर के निकट अपनी बाईक, टी शर्ट और बूट उतारते हुए नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव बाद दोपहर कंधवाला रोड गुरूद्वारा साहिब के निकट नहर से मिला। जिसके शव को सिटी टू की पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। Abohar News

    इस बारे में जानकारी अनुसार शेषकरण आयु करीब 40 साल जो कि दोदेवाला गांव में रिलायंस के पंप पर कार्यरत था। उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने बेटे सहित मायके गई हुई थी। शेषकरण आज काम पर जाते समय अपना हैल्मेट व बैग साथ नहीं लेकर गया और घर से गायब हो गया। इसके बाद वह अबोहर आया हनुमानगढ़ रोड से गुजरती नहर के किनारे उसने अपना बाईक खड़ा कर कंपनी की टी शर्ट, आईडी कार्ड व बूट रखकर नहर में छलांग लगा दी।

    इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति को मिलने पर समिति सदस्य बिट्टू नरूला, मोनू सुभाष कंबोज तुरंत मौके पर पहुंचें और पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आईडी कार्ड के माध्यम से उसके परिजनों को सूचित किया और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी कि दोपहर को उसका शव कंधवाला रोड़ से नहर किनारे बाहर मिला जिसे नहर में नहा रहे कुछ लोगों ने शायद बाहर निकाल दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर सूचना मिलने पर मृतक का चचेरा भाई संजय भी मौके पर पहुंच गया और मृतक की शिनाखत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम निर्धारित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here