हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवक की हत्या...

    युवक की हत्या, शव तालाब में मिला

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    बांदा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक हत्यारे फरार हो गए। शनिवार को घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आधी गर्दन कटे शव को तालाब से निकाला। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी देवेंद्र पटेल (26) शुक्रवार को शाम लगभग 7:30 बजे अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से निकला था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि सभी लोगों ने तालाब के किनारे पहुंचकर वहां शराब पी। जहां किसी बात को लेकर देवेंद्र का अन्य लोगों से कुछ विवाद हुआ व आपस में हाथापाई हुई और इसी क्रम में घटना को अंजाम दिया गया।

    उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जायेगी। संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है। घटना का शीघ्र ही अनावरण होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here