हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर : घरेलू...

    अबोहर : घरेलू झगड़े के चलते भाई को उतारा मौत के घाट

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    लकड़ी के बाले से किए ताबड़तोड़ वार | Crime

    अबोहर(सुधीर अरोड़ा सचकहूँ न्यूज)। स्थानीय ठाकर आबादी निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात घरेलू झगडे के चलते अपने ही सगे छोटे भाई पर ताबड़तोड़ किसी वस्तु से प्रहार कर उसकी (Crime) हत्या कर दी। इधर देर रात्रि मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार के बयान पर हत्यारे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार ठाकर आबादी गली नंबर 13 निवासी 32 वर्षीय प्रह्लाद पुत्र नानकचंद जो कि बिजली मेकैनिक का काम करता था और मोची का कार्य करने वाला उसका बड़ा भाई 36 वर्षीय पूर्ण चंद दोनों ही अविवाहित थे और एक ही कमरे में रहते थे। प्रहलाद के चचेरे भाई महेन्द्र ने बताया कि दो भाईयों में अक्सर शराब पीने बाद किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी और बीती रात भी उन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जो इतना बढ़ गया कि पूर्ण चंद ने कमरे में ही पडेÞ एक लकड़ी के बाले से प्रहलाद के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

    मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | Crime

    घटना का पता चलने पर उन्होंने इस जानकारी सिटी 2 की पुलिस को दी जिस पर अतिरिक्त एसएचओ रणजीत सिंह व डीएसपी राहुल भारद्वाज रात्रि करीब 1 बजे घटनास्थल पर पहुचें और मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर पुलिस ने महेन्द्र के बयान पर पूर्णचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के मामा लाल चंद ने बताया कि गत रात्रि जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पूर्ण चंद को काबू कर लिया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।