हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान देसी कट्टा ले...

    देसी कट्टा लेकर घूमते युवक गिरफ्तार

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन थाना पुलिस ने देसी कट्टा (पिस्तौल) लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां ने बताया कि थाना के हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मंगलवार देर शाम को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम टिब्बी बाइपास रोड पर पहुंची तो वहां घूम रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। Hanumangarh News

    शक के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास देसी कट्टा मिला। देसी कट्टा बरामद कर मौके से गुरप्रीत सिंह उर्फ निन्जा (20) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड 34, टिब्बी रोड, सिकलीगर मोहल्ला, टाउन को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई शम्भूदयाल स्वामी के सुपुर्द की। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई, कांस्टेबल कृष्णसिंह व महंगासिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कृष्णसिंह की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

    Certificates Awarded: कोर्स पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here