हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बाइक पर सवार ...

    बाइक पर सवार तीन युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    Delhi Murder
    Delhi Murder: जिम मालिक का सरेआम मर्डर! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी 

    सोनीपत में दिनदहाड़ी युवक की गोली मारकर हत्या

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) के गांव कामी में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। पुलिस को मौके से गोलियों के 4 खोल मिले हैं।

    यह भी पढ़ें:– देखे कैसे लोग मरते-मरते बचे, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा यह वीडियो वायरल

    बताया गया है कि गांव कामी का सुनील (35) गांव में ही बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर था। उसने गांव में ही अपना काम धंधा जमा रखा था। बुधवार को वह अपनी दुकान पर था तो इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार हो कर आए युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। सुनील को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, सीआईए1 और सीआईए 2 पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां जांच में गोलियों के 4 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक सुनील की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। हत्या का आरोप गांव के ही युवकों पर लगा है। सुनील को कई गोली मारी गई हैं। पुलिस फिलहाल छानबीन में लगी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here