हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Rohtak Crime News: कार सवार युवकों ने मचाया उत्पात, टक्कर लगने से बाउंसर की मौत

    Rohtak News
    Rohtak News: वैश्य शिक्षण संस्था में घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी

    पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा, जांच की शुरू

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: रेलवे स्टेशन के पास स्थित वैश्य शिक्षण संस्था परिसर में कार सवार युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान जब संस्था में तैनात बाउंसर ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने कार से बाउंसर को भी कूचल दिया, जिससे बाउंसर की मौत हो गई। बाद में कार एक दिवार से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई और युवक कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। Rohtak News

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। साथ ही पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर को भाली आनंदपुर निवासी 21 वर्षीय ऋतिक जोकि वैश्य शिक्षण संस्था में बाउंसर की नौकरी करता था। जब वह संस्था परिसर में स्थित आॅडिटोरियम के पास डयूटी पर था तभी एक रोहतक नंबर की गाडी संस्था परिसर में घुस आई और युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया। बाउंसर ऋतिक ने जब गाडी सवार युवकों को गाडी रोकने के लिए कहा तो युवकों ने तेज गति से गाडी चलाते हुए ऋतिक को भी कूचल दिया, जिसकी गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद गाडी अंसुतलित होकर दीवार से जा टकराई और युवक गाडी को मौके पर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर गाडी सवार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने संस्था परिसर में जमकर उत्पाद मचाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Kairana News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को बीस-बीस वर्ष की कैद