हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गिफ्ट गैलरी स...

    गिफ्ट गैलरी से नोटों के पैकेट चोरी करने के मामले में एक गिरफ्तार

    Bhiwani News
    Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी।

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी जिला के बहल थाना पुलिस ने गिफ्ट गैलरी से 60 हजार रुपए के नोट के बंडल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बहल निवासी राकेश ने बहल थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मैंन बाजार बहल में गिफ्ट गैलरी की दुकान है तथा 9 नवंबर की शाम को एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया था, जिसने नए नोटों की माला लेने के बाद नए नोटों के पैकेट लेने की बात कही थी। Bhiwani News

    शिकायतकर्ता ने 60 हजार रुपए के नोट के पैकेट काउंटर पर रखे थे, तभी अनजान व्यक्ति के द्वारा शिकायतकर्ता से और गिफ्ट मंगवाने की बात कही थी। जब शिकायतकर्ता गिफ्ट लेने के लिए गया तभी आरोपी काउंटर पर रखें 60 हजार रुपए के नोटों के पैकेट की थैली को चोरी करके ले गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही देवेंद्र कुमार ने हिसार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान हिसार निवासी गोविंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से 26 हजार रुपए बरामद किए। आरोपी नशा का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए दुकान से रूपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– नौकरी और विदेश भेजने के नाम पर 58 लाख की ठगी मामला, एक और आरोपी काबू