हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रंजिश के चलते...

    रंजिश के चलते दम्पत्ति को किया घायल

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव पटी बीलां निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को उनके बेटे के साथ काम करने वाले कुछ युवकों ने रंजिश के चलते सिर पर प्रहार कर घायल (Injured) कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Abohar Crime News

    उपचाराधीन बग्गा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह आयु करीब 50 साल ने बताया कि उसका बेटा जेसीबी (JCB) चलाने का काम करता है और गांव का ही सुखचैन सिंह भी उसके साथ काम करता है। गत सांय उक्त सुखचैन सिंह उनके घर पर आया और जबरदस्ती जेसीबी ले जाकर कुछ लोगों से झगड़ा करने जा रहा था, जब उन्होंने उसे जेसीबी ले जाने से रोका तो उसने अपने परिजनों को वहां पर बुला लिया और उसके बेटे गगनदीप सिंह से मारपीट करने लगे।

    Abohar Crime News

    जब मैंने इस बात का विरोध किया तो हमलावरों ने सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जब बीच बचाव में उसकी पत्नी सिरमजीत कौर आई तो उक्त लोगों ने उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वे दोनों बुरी तरह से लहुलुहान हो गए। इसके बाद उनके बेटे ने ही रात्रि करीब दो बजे उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar Crime News

    यह भी पढ़ें:– ईद-उल-अजुहा की नमाज में मांगी अमन चैन की दुआ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here