Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

Diabetes in Winter: सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के 6 आसान उपाय

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Diabetes in Winter: गर्मी का मौसम समाप्त हो गया है और अब धीरे-धीर सर्दी आने लगी है। कहीं जगहों पर तो ऐसी, कूलर बंद हो गए है। इसलिए खानपान से लेकर रहन-सहन बदल जाते हैं। आपको सर्दियों में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बीपी, हृदय रोगों से जूझ रहे व्यक्तियों को इस सीजन में अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं डायबिटीज जैसी बीमारियां बहुत तेजी से फैल रही है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि अगर खाने में जरा सी लापरवाही शरीर में शुगर लेवल बढ़ा सकती है। सर्दियां आते ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, ऐसे में अपनी डाइड में कुछ उचित बदलाव करते हुए आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

Diabetes in Winter
Diabetes in Winter: सर्दियों में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के 6 आसान उपाय

कसूरी मेथी: आपको बता दें कि कसूरी मेथी डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी कारगर है। इसके सेवन से आप अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में कसूरी मेथी मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा और साथ ही में इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए गुणकारी होगा।

दालचीनी: शुगर के मरीजों के लिए दाल चीनी का काफी मददगार होती है। दालचीनी नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करता है और अगर इसे दूर मसालों के साथ मिलाकर खाा जाये तो अधिक फायदा मिलता है। इसलिए मसाला पाउडर में दाल चीनी का इस्तेमाल करना चाहिए।

मेथी दाना: डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी दाना का बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे खास तत्व पाये जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज को काबू करने के लिए जो मसाला तैयार होता है उसमें मेथी जरूरी शामिल करें। इससे कई फायदे हो सकते हैं।

लौंग: कई अध्ययनों में पाया कि लौंग डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। लौंग की चाय या इसको पानी के सेवन से सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इसे पीसकर पाउडर बनाकर अन्य पाउडर के साथ मिलाकर सेवन करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

सोंठ: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोंठ का यूज करना चाहिए। सोंठ को पीसकर ऊपर बताये गए मसालों मिलाकर पाउडर बना लें। सोंठ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि दूसरे मसालों के साथ मिलाकर सेवन करने से ये और भी लाभकारी हो जाता है।

गाजर: सर्दियों में गाजर भी काफी लाभकारी होती है। वहीं शुगर के मरीज अगर गाजर के रस का सेवन करें तो इससे काफी उन्हें फायदा मिलता है। अगर आप चाहें तो गाजर के साथ ककड़ी या सेब का रस भी मिलाकर पी सकते हैं और साथ ही ये ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने में लाभदायक होगा।

नोट : लेख में दी गई विधि और जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने फैमिली डॉक्टर से या किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

About The Author

Ad Ad