हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Hanumangarh Missing Case: ईंट भट्ठा से गायब हुई 16 साल की लड़की, डेढ़ लाख रुपए भी नहीं मिले

    Hanumangarh News

    पिता की रिपोर्ट के आधार पर एक युवक के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा

    Hanumangarh Missing Case: हनुमानगढ़। पूर्व में ईंट भट्ठा पर जेसीबी मशीन चलाने वाला युवक इसी ईंट भट्ठा पर अपने परिवार सहित रहने वाली मजदूर परिवार की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी घर से जाते समय डेढ़ लाख रुपए भी साथ ले गई। किशोरी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ रावतसर पुलिस थाना में अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह उत्तरप्रदेश का निवासी है और प्रार्थी वर्तमान में अपने परिवार सहित रावतसर थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए आया हुआ है। इसी ईंट भट्ठा पर सुनील मेघवाल निवासी चक चार बीएचएम, जाखड़ांवाली जेसीबी मशीन का ऑपरेटर था। सुनील मेघवाल करीब एक सप्ताह पूर्व ईंट भट्ठा से अपना हिसाब करवाकर चला गया था। जो सुनील उसकी 16 वर्षीय पुत्री पर बुरी नजर रखता था।

    उन्होंने उसे कई बार समझाया परन्तु वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया और मंगलवार रात्रि को सुनील उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी पुत्री घर से जाते समय ईंट भट्ठा पर हिसाब कर प्राप्त किए गए एक लाख पचास हजार रुपए भी अपने साथ ले गई। उसने बुधवार सुबह अपनी पुत्री को ईंट भट्ठा पर नहीं देखा तो सुनील के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया लेकिन सुनील का मोबाइल फोन बन्द था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के अपहरण के आरोप में प्रकरण दर्ज कर अनुंसधान हैड कांस्टेबल शैतानाराम के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने किया सावधान!