हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update: सिरसा में मानसून की दस्तक! एक घंटे से जारी है मूसलधार बारिश

    Sirsa Weather Update
    Sirsa Weather Update: सिरसा में मानसून की दस्तक! एक घंटे से जारी है मूसलधार बारिश

    Sirsa Weather: सिरसा (सुनील कुमार)। हरियाणा के सिरसा जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम ने करवट ली है। गुरुवार दोपहर से जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। Sirsa Weather Update

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। सिरसा में दोपहर लगभग 12 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश अब तक जारी है और मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48 से 72 घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेतों में पानी भरने लगा है, जिससे किसानों को खरीफ की बुवाई में राहत मिल सकती है। हालांकि, लगातार बारिश से कुछ स्थानों पर सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

    मौसम विभाग की चेतावनी | Sirsa Weather Update

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, खासकर जलभराव वाले क्षेत्रों में। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को उम्मीद है कि अब खरीफ फसल की बुवाई सुचारु रूप से हो सकेगी।

    Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने किया सावधान!