हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में 2...

    हरियाणा में 23 आईपीएस और 10 एचपीएस का तबादला

    transfers in Haryana sachkahoon
    Transfers

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुये 26 आईपीएस और सात एचपीएस अधिकारियों के आज तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किये।
    एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि आईपीएस अधिकारियों में श्रीमती कला रामचन्द्रन को प्रधान सचिव, परिवहन विभाग और एडीजीपी/एसवीबी (एच) का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। श्रीमती भारती अरोड़ा को आईजी, महिला सुरक्षा पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। श्री शिव चरण को डीआईजी/एसवीबी हिसार लगाया गया है। श्री किरतपाल सिंह को डीआईजी/राज्य अपराध शाखा (एच) लगाया गया है। श्री हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक(एसपी/अंबाला) तथा अतिरिक्त कार्यभार एआईजी/कल्याण को एसपी/राज्य अपराध शाखा (एच) के साथ एआईजी/कल्याण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।श्री राहुल शर्मा को एसपी सोनीपत तथा श्री राजेश दुग्गल को एसपी/पलवल लगाया गया है। राजेंद्र कुमार मीणा कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी, एमबीएन तथा अतिरिक्त कार्यभार 2-बटालियन एचएपी को एसपी/ट्रैफिक करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। श्री अभिषेक जोरवल को एसपी/एसवीबी(एच), श्री दीपक गहलावत को एसपी/चरखी दादरी तथा जशनदीप रंधावा को एसपी अम्बाला लगाया गया है। सुनील कुमार को कमांडेंट 4-बटालियन एचएपी मधुबन, श्री हिमांशु गर्ग को एसपी/एसवीबी(एच), श्री वासीम अकरम को एसपी/झज्जर, श्री राजेश कुमार को एसपी/रेवाडी तथा श्री नरेंद्र बिजराणिया को एसपी/जींद लगाया गया है।श्री उदय सिंह मीणा को एसपी/रोहतक, श्री मकसूद अहमद पुलिस उपायुक्त(डीसीपी-ईस्ट) गुरूग्राम तथा अतिरिक्त कार्यभार सीईओ मोबिलिटी जीएमडीए को अतिरिक्त कार्यभार कमांडेंट 4-आईआरबी मानेसर लगाया गया है। श्री वरूण सिंगला को एसपी/नूंह, श्री विनोद कुमार डीसीपी/साउथ गुरूग्राम, श्री धीरज कुमार को एसपी/कुरू़क्षेत्र तथा श्री सुरेंद्र सिंह को एसपी/फतेहाबाद, श्री राजेश कालिया एसपी/ईआरएसएस तथा अतिरिक्त कार्यभार एसपी/टेलीकाम, श्री मनबीर सिंह को डीसीपी/मानेसर गुरूग्राम, श्री भूपेंद्र सिंह कमांडेंट 1-आईआरबी भोंडसी को अतिरिक्त कार्यभार एसपी/एसटीएफ गुरूग्राम तथा श्री सुमित कुमार कमांडेंट 3-बटालियन एचएपी हिसार को अतिरिक्त कार्यभार एसपी/एसटीएफ हिसार लगाया गया है।
    एचपीएस अधिकारियों में श्री जयबीर सिंह को डीसीपी/बल्लभगढ़, श्री समर सिंह को एसपी/एचपीयू, श्री सुरेश कुमार को एसपी/लोकायुक्त तथा श्री राजेश कुमार फोगाट एसपी/एसवीबी (एच), श्री राज कुमार वालिया को एसपी/सीआईडी (एच), श्री धर्मवीर सिंह को कमांडेंट 2 आईआरबी सुनारिया तथा श्री नरेंद्र सिंह एसपी/एसटीएफ भोंडसी गुरूग्राम को डीसीपी/क्त्राइम फरीदाबाद लगाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।