हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इंदौर में 310...

    इंदौर में 3103 कोरोना संक्रमित, 117 मौतें, 1484 रोगी स्वस्थ हुए

    Corona Infected

    इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 39 नये मामले सामने आने के बाद यहाँ कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3103 हो गयी। वहीं एक 74 वर्षीय पुरुष की मौत दर्ज होने के पश्चात मृतकों की संख्या 117 हो गयी है। इंदौर जिले में अब तक कुल 1484 कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अपने घर भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रवीण जड़िया की ओर से कल रात जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार इंदौर जिले में उपचारररत रोगियों की संख्या 1502 है। संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्र से कल 11 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2686 संदेहियों को स्वस्थ होने पर घर जाने दिया गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।