हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश Yaad-E-Murshi...

    Yaad-E-Murshid Eye Camp: 729 मरीजों ने आज करवाया पंजीकरण

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पवित्र याद में 31वां ‘याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप सोमवार से शाह सतनाम जी धाम में शुरू होने जा रहा है। 15 दिसंबर तक चलने वाले कैंप में मरीजों की सुविधाओं को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं समाचार लिखे जाने तक 10 दिसंबर यानी शनिवार को 729 से अधिक लोगों ने (300 पुरुष, 429 महिलाएं) पंजीकरण करवा लिया था। राष्टÑीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह कैंप 12 दिसंबर से शाह सतनाम जी धाम में शुरू हो रहा है। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डिवेल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आँखों की जांच की जाएगी और फ्री में दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त चश्में भी फ्री में दिए जाएंगे। चयनित मरीजों के लैंस वाले आॅप्रेशन, शाह सतनाम जी स्पेशिलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक आॅप्रेशन थियेटर में नि:शुल्क किए जाएंगे।

    वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच शाह सतनाम जी धाम में शेड के नीचे 12 दिसंबर से शुरू होगी। सभी मरीजां ने अपने साथ दो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड लेकर आना है। इसके साथ ही मरीज अपने साथ एक वारिस भी साथ लेकर जरूर आएं। डॉक्टर द्वारा बताए गए परहेज व हिदायतों का अच्छी तरह से पालन करें। फ्री नेत्र जांच शिविर संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 01666-260223, -74960-43889, 74970-43889 पर संपर्क कर सकते हैं।

    हजारों लोगों को मिली नई रोशनी | Free Eye Checkup

    वर्ष आप्रेशन
    1992 485
    1993 590
    1994 720
    1995 840
    1996 925
    1997 960
    1998 1050
    1999 983
    2000 1085
    2001 1078
    2002 646
    2003 665
    2004 1038
    2005 1002
    2006 753
    2007 720
    2008 1136
    2009 1663
    2010 1881
    2011 1671
    2012 1515
    2013 2378
    2014 1174
    2015 996
    2016 800
    2017 140
    2018 132
    2019 267
    2020 118
    2021 287

    30 वर्षाें सें बांट रहे फ्री उजियारा | Free Eye Checkup

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा वर्ष 1992 मेें फ्री आईकंैप की शरूुआत की गई। दरअसल पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में नेत्र रोगों से पीड़ित लोगों को एक सौगात देते हुए याद-ए-मुर्शिद फ्री आई चेकअप कैंप का आगाज किया था। अब तक 30 चेकअप कैंप आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 29 हजार के करीब लोगों को आॅप्रेशन के द्वारा नई रोशनी दी जा चुकी है। जांच शिविर के दौरान मरीजों की नेत्र जांच करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक व आॅप्रेशन के बाद शाह सतनाम जी सुपर स्पैशलिटी हॉस्पीटल के वार्ड में दाखिल मरीजों की सेवा करते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार। आंखों के आॅप्रेशन करवाने के बाद सकुशल पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए बुजुर्गवार।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here