हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 41,649 नए केस, 593 और मौतें

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच शुक्रवार को 52 लाख 99 हजार 036 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 41,649 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 291 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गई है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    सक्रिय मामले 3765 बढ़कर चार लाख 08 हजार 290 हो गए हैं। इसी अवधि में 593 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 810 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1062 घटकर 80871 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 7431 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6083319 हो गई है जबकि 231 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 132566 हो गया है।

    • कुल टीकाकरण: 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479
    • 24 घंटे में नए केस : 41,649
    • 24 घंटे में ठीक हुए : 37 हजार 291
    • कुल संक्रमित हुए : तीन करोड़ 16 लाख 13 हजार 993
    • कुल ठीक हुए : 3,07,81,263
    • सक्रिय मामले : चार लाख 08 हजार 290
    • अब तक कुल मौतें : चार लाख 23 हजार 810

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।