हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यमुना नहर में...

    यमुना नहर में बहे 5 युवक

    5 youths drowned sachkahoon

    विरोधी गैंग के हमले से डर कर लगाई छलांग; रेस्क्यू जारी

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के यमुनानगर जिले के बुड़िया थाना के नजदीक 5-6 युवक (5 Youths Drowned) यमुना नहर में बह गए। सभी जगाधरी के बताए जा रहे हैं। इनमें से पांच के नाम सुलेमान, अलाउद्दीन, सनी, निखिल और साहिल बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और गोताखोर बचाव अभियान में जुटे थे।

    जानकारी के अनुसार यमुनानगर में रविवार को 8-10 युवक नहाने के लिए बुड़िया थाना के पास यमुना नहर पर रुके थे। इन युवकों की एक दूसरे गैंग के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस बीच दूसरे पक्ष के युवकों को पता चला तो 20-25 मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवक मौके पर पहुंच गए। दोनों गैंग आमने-सामने आए तो आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नहाने आए युवकों में से कुछ ने डर के मारे यमुना नहर में छलांग (5 Youths Drowned) लगा दी।

    इनमें से चार युवक तो किसी तरह जान बचाकर नहर के दूसरे छोर पर पहुंच गए लेकिन पांच युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही बुड़िया थाने के एसएचओ लज्जाराम और डीएसपी सुभाषचंद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू करवाया। यमुना नहर में युवकों के बहने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए युवक नहीं मिल पाए थे और पुलिस व गोताखोर बचाव अभियान में जुटे हुए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here