हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कोरोना से पंज...

    कोरोना से पंजाब में 62 की मौत

    Punjab from Corona
    चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हो गई है। पंजाब सरकार के देर शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार इन मौतों में लुधियाना से 12, जालंधर से दस, होशियारपुर से सात, मोहाली से छह, पटियाला से पांच, अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, कपूरथला, मुक्तसर, शहीद भगत सिंह नगर, संगरूर व तरन तारन से दो-दो और बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, पठानकोट व रोपड़ से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2708 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 2817 नये मामले सामने आये हैं वहीं 2645 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। महामारी फैलने से लेकर अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित पाये जाने वालों की संख्या 92833 है। इनमें से 68453 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 21662 है, जिनमें से 501 मरीज आॅक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 76, जिनकी हालत नाजुक है, वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।