हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

    Stock Market Today

    मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार सुबह से ही तेजी रही और दोपहर तक बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक से अधिक चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 153.26 अंक की तेजी के साथ 37,092.86 अंक पर खुला और दोपहर तक छह सौ अंक से अधिक की बढ़त बनाता हुआ 37,588.55 अंक पर पहुँच गया। निफ्टी भी 55.05 अंक मजबूत होकर 10,946.65 अंक पर खुला और 11,067.20 अंक तक चढ़ गया।

    खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 603.62 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,543.22 अंक पर और निफ्टी 158.35 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की बढ़त में 11,049.95 अंक पर था। ऊर्जा, बैंकिंग, वित्त और ऑटो समूहों में बड़ी तेजी देखी गई। आईटी और टेक समूहों पर दबाव रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।