हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home फीचर्स साहित्य प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री का प्रकृति प्रेम, मोर मांगे मोर

    Narendra Modi Poem

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृति से बहुत लगाव रखते हैं इसका अहसास वह पहले भी कई मौकों पर करा चुके हैं और इसी कड़ी में उनकी नयी बानगी दिल को भाव विभोर करती है। मोदी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक मिनट 47 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक प्लेट में दाना लेकर बैठे हुए हैं और राष्ट्रीय पक्षी मोर उस प्लेट में बेखौफ बार-बार दाना चुग रहा है। यह वीडियो प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग का है। यही नहीं वीडियो में मोदी के ईद गिर्द मोर नाचता भी नजर आ रहा है।

    मोदी ने इसके साथ एक कविता भी शेयर की है..

    भोर भयो, बिन शोर,
    मन मोर, भयो विभोर,
    रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
    मनमोहक, मोर निराला।
    रंग है, पर राग नहीं,
    विराग का विश्वास यही,
    न चाह, न वाह, न आह,
    गूँजे घर-घर आज भी गान,
    जिए तो मुरली के साथ
    जाए तो मुरलीधर के ताज।
    जीवात्मा ही शिवात्मा,
    अंतर्मन की अनंत धारा
    मन मंदिर में उजियारा सारा,
    बिन वाद-विवाद, संवाद
    बिन सुर-स्वर, संदेश
    मोर चहकता मौन महकता।

    प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम एकाउंट पर चार करोड़ 77 लाख फालोअर्स हैं। इस वीडियो को थोड़े ही समय में 923191 लोग देख भी चुके हैं। गौरतलब है कि मोदी पिछले साल तमिलनाडु के महाबलीपुरम गए थे तो वहां सुबह पीएम ने एक समुद्र तट पर जॉगिंग के दौरान साफ-सफाई की थी। मोदी ने इसका वीडियो ट्वीट किया था जिसमें समुद्र तट पर वह कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिखाई दिए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।