हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना के 1746 नये मामले, 37 की मौत

    1746 new cases of corona in Punjab, 37 deaths
    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में आज 1746 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और 37 लोगों की मौत हुई। पंजाब सरकार की तरफ से देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में सर्वाधिक लुधियाना से 350 हैं। इसके अलावा गुरदासपुर (210) पटियाला (188), जालंधर (186) और मोहाली (178) में भी स्थिति काबू में नहीं है। बुलेटिन के अनुसार आज दम तोड़ने वाले कोरोना संक्रमित लोगों में सात अमृतसर से थे। इसके अलावा लुधियाना, मोहाली और संगरूर से पांच-पांच, पटियाला से 4, होशियारपुर, पठानकोट और तरण तारण से दो-दो और बरनाला, फजिल्का, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर व रोपड़ से एक-एक मरीज शामिल था। प्रदेश में महामारी फैलने से लेकर अब तक 1256 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार आज 741 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिस के बाद प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 15608 है। प्रदेश में अब तक कुल 47836 लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 15608 है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।