हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश ड्रग्स घोटाला...

    ड्रग्स घोटाला मामला: अभिनेत्री अनुश्री पूछताछ के लिए सीसीबी के सामने पेश हुई

    Anushree

    मेंगलुरू (एजेंसी)। फिल्म अभिनेत्री सह टीवी एंकर अनुश्री करोड़ों रुपए के ड्रग्स मामले की जांच कर रही केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के समक्ष शनिवार को पनाम्बुर पुलिस स्टेशन में पेश हुई। अनुश्री मेंगलुरू की रहने वाली हैं और अब बेंगलुरु में रह रही हैं। मेंगलुरू पुलिस ने अभिनेता और कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी और उनके मित्र अकील को 19 सितंबर को ड्रग्स मामले गिरफ्तार किया था।

    उसके बाद से पुलिस ने शहर में उसके ड्रग्स से संबंधों की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि अनुश्री को नोटिस जारी किया गया था और वह किशोर अमन शेट्टी तथा तरुण के बहुत करीबी है। इस सप्ताह की शुरूआत में टेलीविजन के तीन कलाकार गीता भारती भट, अभिषेक दास, और रश्मिता चंगप्पा आईएसडी के सामने उपस्थित हुए थे। रश्मिता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पिछले सप्ताह प्राथमिक पूछताछ के लिए आईएसडी के सामने पेश हुई थी। जबकि अभिषेक दास और गीता 22 सितंबर को बेंगलुरू में आईएसडी कार्यालय में जांच के लिए उपस्थित हुए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।