हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना के माम...

    कोरोना के मामले 75.97 लाख, सक्रिय मामले घटकर 7.48 लाख

    Coronavirus, Delta Plus Variant

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 75.97 लाख हो गया है वहीं स्वस्थ होने वाले की मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले घटकर 7.48 लाख पर आ गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 46,790 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 75,97,063 हो गयी। इसी अवधि में 69,720 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 67.33 लाख मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 23,517 घटकर 7,48,538 हो गये हैं।

    इस दौरान 587 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,15,197 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर 88.63 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 9.85 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 9210 कम होकर 1.74 लाख रह गये हैं जबकि 125 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,240 हो गयी है। इस दौरान 15,069 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13.84 लाख हो गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।