हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मोटरसाइकिल के...

    मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों की मौत

    Accident

    श्रीगंगानगर। राजस्थान में चुरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों मौत हो गई। तारानगर थाना प्रभारी राधेश्याम थालौड़ ने बताया कि ये युवक एक ही मोटरसाइकिल पर भालेरी से सरदारशहर की तरफ जा रहे थे कि सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे क्षेत्र में तारानगर-सरदारशहर मार्ग पर बलिया बस अड्डे के पास इनकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। हादसे में चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    थालौड़ ने बताया कि मारे गए युवकों की पहचान सुरेश, मांगीलाल, विक्रम और संजय निवासी ढाणा पट्टा सात्यूं के रूप में हुई है। इनमें विक्रम एवं संजय दोनों सगे भाई हैं। ये युवक 21 से 23 वर्ष आयु के थे। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।