हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लंगूर बंदर को...

    लंगूर बंदर को पीट-पीट कर मार डाला, तीन गिरफ्तार

    Arrested

    नशे में थे आरोपी, बोले-काटने दौड़ा था लंगूर

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में तीन लोगों ने एक लंगूर बंदर को तीन लोगों ने बड़ी बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी में बंदरों का आतंक था। यहां व्यापारियों के साथ किसान व मजदूर बंदरों से बेहद परेशान थे। इनसे छुटकारा पाने के लिए मंडी एसोसिएशन ने लंगूर बंदर को रखा। सालों से ये लंगूर अपनी मस्ती में मस्त रहता और व्यापारी, किसान, मजदूर व दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिली हुई थी। लेकिन इस लंगूर को मरा देख सब सन्न रह गए।

    लंगूर के मालिक सुनील नाथ ने बताया कि उन्हें पता चला है कि तीन लोगों ने शराब के नशे में उसके लंगूर को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। सुनील ने पुलिस में शिकायत दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। नई अनाज मंडी चौकी ने शिकायत मिलते ही तुरंत लंगूर के शव का चिड़ियाघर में डॉक्टरों से पोस्टमार्टम करवाया और तुरंत पहचान कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान केहरपुरा गांव निवासी संदीप, ढाणी चांग निवासी विदेश व जींद जिले के गांव माली निवासी विष्णु के रूप में हुई है। नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश ने बताया कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। आरोपियों का कहना है कि लंगूर उन्हें काटने दौड़ा था, इसलिए मारा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।