हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कुशासन छिपाने...

    कुशासन छिपाने को दबाया जिंदा जलाने का मामला : राहुल

    Rahul Gandhi
    Rahul Gandhi: छोटे निवेशकों के हित में पारदर्शी बाजार नियामक जरूरी

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली में युवती को जिंदा जलाने का मामला दबाने को लेकर सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि चुनावी फायदे के वास्ते सुशासन की नकली बुनियाद खिसकने से बचाने के लिए अमानवीय कदम ज्यादा बड़ा अपराध और खतरनाक प्रवृति है। गांधी ने कहा कि यह घटना बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान हुई थी और राज्य सरकार ने सुशासन के अपने झूठे प्रचार पर पर्दा डालने और मतदाताओं को गुमराह करने के लिए खतरनाक कदम उठाया है।

    यह भी पढ़े – ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन का दूसरा चरण

    गांधी ने ट्वीट किया, “ किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है-जिसने ये अमानवीय कर्म किया या जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे ‘सुशासन’ की नींव रख सके?” कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट के साथ बिहार के हाजीपुर डेट लाइन से छपी एक खबर को पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि राज्य विधानसभा चुनाव का माहौल खराब नहीं हो इसलिए पुलिस ने युवती को जिंदा जलाने का मामला दबा दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।