हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    अमेरिका के अलास्का में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, एक घायल

    वाशिंगटन। अमेरिका के अलास्का प्रांत के निक ग्लेशियर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अलास्का के जन सुरक्षा विभाग ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक अलास्का के अधिकारियों को रात करीब 10 बजे निक ग्लेशियर में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। इस दुर्घटना में केवल एक व्यक्ति ही बच पाया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर में सवार अन्य पांच व्यक्तियों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच कर रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।