हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मैं तन, मन और...

    मैं तन, मन और वचन से किसानों के साथ हूँ : हुड्डा

    I am with farmers by mind, promise, and deeds Hooda

    रोहतक (सच कहूँ ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर दोहराया कि वह तन-मन और वचन से किसानों के साथ हैं, क्योंकि किसानों की मांगे पूरी तरह जायज है।

    वे मकड़ौली टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि आंदोलन को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। बावजूद इसके आज भी आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासनात्मक तरीके से चल रहा है।

    सत्ताधारियों से सतर्क रहें

    आंदोलनकारी ना झुके हैं, ना ही थके हैं। वो लगातार आंदोलन को विस्तार दे रहे हैं। ये इस आंदोलन की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी बार-बार किसानों को उकसाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सतर्क रहना है। किसानों को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना है, जिससे किसी को आंदोलन पर उंगली उठाने का मौका मिले।

    कांग्रेस सरकार बनने पर देंगे नौकरी और शहीद का दर्जा

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अबतक 300 से ज्यादा किसान आंदोलन के दौरान अपनी शहादत दे चुके हैं। बावजूद इसके सरकार का दिल नहीं पसीजा है। कांग्रेस विधायक दल की तरफ से शहीद किसानों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए जा रहे हैं। हुड्डा ने ऐलान किया कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन किसानों को शहीद का दर्जा, परिवारों को उचित आर्थिक मदद और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    किसानों की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे

    कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक किसानों की आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटेगी। विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस की तरफ से किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला विधेयक लाने की कोशिश की गई। लेकिन विधानसभा स्पीकर ने इस विधेयक को खारिज कर दिया। इससे स्पष्ट हो गया कि बीजेपी-जेजेपी सरकार की मानसिकता किसान और एमएसपी विरोधी है।

    सरकार हठधर्मिता छोड़ बातचीत शुरू करे

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर एक बार फिर किसान नेताओं से बातचीत शुरू करनी चाहिए। बातचीत के जरिए ही बड़े से बड़े मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है। जनता के प्रति संवेदनहीनता किसी भी सरकार या देश के हित में नहीं है। देशहित इसी में है कि सरकार किसान हित में फैसला ले।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।