हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब निहंग सिंहों ...

    निहंग सिंहों ने तेज हथियारों से एक व्यक्ति का काटा हाथ

    Crime

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में तख्त दमदमा साहिब के बाहर कृपाण,गातरा की दुकान लगाकर बैठे एक व्यक्ति पर वीरवार सुबह कई निहंग-सिंहों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसका हाथ काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बरनाला जिले के शहर धनौला निवासी अतिन्द्र सिंह ने बताया कि बैसाखी के मौके पर तख्त दमदमा साहिब तलवंडी साबो में लगने वाले मेले पर हर साल वह गुरुद्वारे के बाहर कृपाण, गातरा आदि की दुकान सजाता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक निहंग सिंह उसकी दुकान पर आया और बिना पैसे दिए कुछ सामान उठाकर चला गया। वह निहंग सिंह दोबारा आया और अपने साथ एक दर्जन के करीब निहंग सिंह को लेकर आया और सभी निहंग सिंह उसके पिता इंदरजीत सिंह व भाई गुरपाल सिंंह के साथ बेवजह झगड़ने लगे ।

    निहंग-सिहों ने उसके भाई व पिता से मारपीट करनी शुरू कर दी, जब उसने बीच आकर बचाव करने की कोशिश की, तो उन्होंने हमला करते हुए उसका हाथ पर कृपान से हमला कर उसे काट दिया और वे मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।