हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कृषि कानूनों ...

    कृषि कानूनों का विरोध : पीछे हटने को तैयार नहीं किसान

    Protest Agricultural Laws

     सरकार को मांगें माननी ही होंगी : बलबीर सिंह

    •  169वें दिन भी जारी रहा बदोवाल टोल पर धरना

    नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत बदोवाल टोल पर धरना 169वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता बलदेव सिंह व संचालन होशियार सिंह ने किया। रमेश, महेंद्र, हवासिंह, महेंद्र सिंह व जसवंत सिंह क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल हुए।

    धरने को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य के नेता मास्टर बलबीर ने कहा कि यह किसान आंदोलन शांति और अनुशासन की अनूठी मिशाल पेश कर रहा है। ठंड, बारिश या फिर आंधी-तूफान और बेतहाशा गर्मी तमाम कठिनाईयों का सामना करते हुए देश का किसान और मजदूर मजबूती के साथ आंदोलन में डटा हुआ है। सरकार को समय रहते हुए समझना चाहिये की अब यह आंदोलन किसी भी कीमत पर टूटने वाला नहीं है। धरने को शिशपाल गुलाढी, चांदीराम कलोदा, एडवोकेट होशियार सिंह और पूजा मंगलपुर ने सम्बोधित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।