हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    कार्लोस डेल टोरो होंगे अमेरिका नौसेना प्रमुख

    US Navy Chief

    राष्ट्रपति जो बिडेन ने किया नामित

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर कार्लोस डेल टोरो को अमेरिकी नौसेना प्रमुख के पद के लिए नामित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘बिडेन ने नौसेना प्रमुख के पद के लिए ‘कार्लोस डेल टोरो’ को नामित करने की घोषणा की। कार्लोस डेल टोरो अमेरिकी नौसेना से सेवानिवृत्त कमांडर हैं, उनके पास राष्ट्रीय सुरक्षा और नौसेना संचालन, बजट और अधिग्रहण का करीब 40 वर्षों का अनुभव है।

    विज्ञप्ति के अनुसार क्यूबा के हवाना में जन्मे डेल टोरो 1962 में शरणार्थी के रूप में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए थे। बयान के अनुसार, एसबीजी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के संस्थापक के रूप में उन्होंने जहाज निर्माण, एआई, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष प्रणालियों सहित नौसेना के कार्यक्रमों का समर्थन किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।