हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home खेल बारिश के कारण...

    बारिश के कारण चौथे दिन के खेल में विलम्ब

    Sports

    साउथम्पटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन सोमवार को बारिश होने के कारण खेल शुरू होने में विलम्ब हो गया है। भारत तीसरे दिन कल लंच के बाद पहली पारी में 217 रन पर सिमट गया था।

    न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में दिन का खेल खराब रोशनी के कारण समाप्त किये जाने तक 49 ओवर में दो विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे और वह भारत के स्कोर से 116 रन पीछे है। स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 37 गेंदों में एक चौके के सहारे 12 रन और रॉस टेलर खाता खोले बिना क्रीज पर थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।