हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान उमस व तपिश से...

    उमस व तपिश से लोग हुए बेहाल

    summer-Season

     सड़कों व गली-मोहल्लों में पसरा रहा सन्नाटा

    (Summer Season)

    पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। उमस व तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। क्षेत्र में बरसात नहीं होने के चलते लोगों का भीषण गर्मी में जीना दूभर हो रहा है। लोग इन्द्रदेवता से बरसात की कामना कर रहे है। उमस के चलते पंखों व कूलर की हवा बेअसर रही। लोगों ने उमस से राहत पाने के लिए प्रतिष्ठानों व घरों में एसी को उपयोग में लिया। वातावरण में उमस के होने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। रविवार को दिन भर गर्मी में लोग बेहाल रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी दोपहर को चहल पहल नहीं रही।

    ग्राहकी कम होने के चलते दुकानदार ठाले बैठे रहे। रविवार को 40 डिग्री से अधिक तापतान ने लोगों को बेहाल कर दिया। बरसात नहीं होने से किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही है। भारतीय किसान संघ जिला कोषाध्यक्ष प्रगटसिंह बराड़, तहसील अध्यक्ष हरीश पचार, किसान खेत मजदूर कांग्रेस तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र डेलू ने बताया कि किसानों को उनकी नरमा व ग्वार की फसलों के बचाव के लिए अच्छी बरसात की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि बरसात नहीं हुई तो फसलें नष्ट होने के कागार पर हो जाएगी। किसानों ने इन्द्रदेवता से फसलों के बचाव के लिए करीब 17 से 20 अंगुल बरसात की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि नरमे के पौधे का कद फिलहाल करीब दो से ढाई फीट है ऐसे में बरसात होने से नरमा व ग्वार की फसलों के अच्छे उत्पादन की संभावना बन जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।