हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुलिस ने दबोच...

    पुलिस ने दबोचे आठ हेरोइन तस्कर

    arrested

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। हेरोइन बेचने का काम करने वाले आठ तस्करों को पुलिस ने बुधवार को दबोचा। आरोपितों के कब्जे से एक किलो, 156 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना सिटी पट्टी के एसआइ अमरीक सिंह ने वेरका चौक में नाकाबंदी दौरान अर्पित जैन निवासी वार्ड नंबर-10, मलकीत सिंह उर्फ मीता निवासी वार्ड नंबर-11 पट्टी को काबू करके 495 ग्राम हेरोइन बरामद की।

    थाना वल्टोहा के एसआइ नरिदर सिंह ने अमरकोट निवासी सतनाम सिंह उर्फ साबी को 260 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। जबकि एसआइ सतनाम सिंह ने सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दीपक सिंह व मनप्रीत सिंह दोनों निवासी वल्टोहा को 387 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा। इसी तरह थाना खालड़ा के एएसआइ साहिब सिंह ने इकबाल सिंह उर्फ घग्गड़ निवासी गांव मुगलचक्क, लवजीत सिंह निवासी गांव नारली को 21 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। थाना कच्चा-पक्का के एसआइ कुलवंत सिंह ने सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव बलेर को 12 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।