हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश बांदीपोरा मुठ...

    बांदीपोरा मुठभेड़ में एक आतंकी ढ़ेर

    encounter sachkahoon

    श्रीनगर (एजेंसी)। श्रीनगर (एजेंसी)। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बांदीपोरा के चंदाजी में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने आज सुबह तड़के संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान (कोसो) शुरू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाहर जाने से सभी रास्तो को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब इलाके में छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।