हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी होंडा सिटी का...

    होंडा सिटी कार और स्कूटी की टक्कर, चार की मौत

    Accident-in-Safidon sachkahoon

    मेरठ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गये। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर रुहासा गांव के पास होंडा सिटी कार और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी सवार युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार चार युवक घायल हो गये।

    सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार युवक की जेब से मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त गाजियाबाद के विजय नगर निवासी शाहिद के रूप में हुई जबकि महिला की पहचान नहीं हो सकी। कार में मेरठ निवासी रजत, अर्जुन, विरेन्द्र और सुरेन्द्र सवार थे, जिनमें से रजत और अर्जुन ने आज तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।