हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दु:खद: राजस्थ...

    दु:खद: राजस्थान के नागौर में ट्रेलर एवं जीप की टक्कर, 11 लोगों की मौत

    Accident

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में नागौर जिले में स्थित श्रीबालाजी के पास आज सुबह एक ट्रेलर की टक्कर से जीप में सवार 11 लोगों की मौत हो गई तथा सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद राजमार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक एवं घायल मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा एवं दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    मृतकोें में आठ महिलाएं और तीन पुरुष हैं। 12 सीटर जीप (तूफान) में 18 लोग सवार थे। ये सभी लोग रामदेवरा में दर्शन करने के बाद देशनोक करणी माता के दर्शन कर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।