हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    डेरा प्रेमियों ने रोड पर बुरी तरह से क्षत-विक्षत बछड़े के शव को दफनाया

    Humanity

    उमरी (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार की अलसुबह नेशनल हाइवे 44 पर उमरी चौंक के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने बछड़े को टक्कर मार दी जिससे बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद दिनभर बछड़े के शव से भारी वाहन गुजरने के कारण शव 4 से 5 भागों में विभाजित हो गया व आसपास के क्षेत्र में बहुत अधिक बदबू फैल गई, परन्तु 12 घन्टे का समय बीत जाने तक शव को न तो आसपास के दूकानदारों ने उठाया व न ही नगर परिषद् कर्मचारियों ने।

    इस पर शाम के समय ब्लॉक उमरी के 15 मैंबर प्रवीण कड़ामी जब वहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर उस मरे हुए बछड़े पर पड़ी, जो सड़क पर बिखरा पड़ा था। प्रवीण कड़ामी ने नजदीकी सेवादार लाल सिंह इन्सां व हुकुम चंद इन्सां की सहायता से बछड़े के शव को दबाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।