हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    हरिगढ़ किंगण और सीवन ब्लॉक के सेवादारों ने किया रक्तदान

    Blood-Donation

    कैथल (सच कहूँ/वर्मा)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 31वें पावन गुरगद्दीनशीन दिवस (महा परोपकार दिवस) की खुशी में ब्लाक हरिगढ़ किंगण व सीवन (जिला कैथल) की साध-संगत ने पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक, सिरसा में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक यूथ सेवादार रणदीप इन्सां ने बताया कि हरिगढ़ किंगण ब्लॉक की साध-संगत जरूरतमंदों की मदद के लिए समय-समय पर खूनदान करती रहती है।

    Blood-Donation.jpg-2

    उन्होंने कहा कि यह शिक्षा हमें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दी है। इस मौके पर ब्लॉक के सेवादारों अमन धीमान इन्सां, नीतिश इन्सां, राहुल इन्सां, मनोज इन्सां, अमन इन्सां, रणदीप इन्सां के अतिरिक्त अन्य साध-संगत ने भी रक्तदान कर पूज्य गुरू जी को पावन महापरोपकार दिवस की बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।