हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश नवजोत सिंह सि...

    नवजोत सिंह सिद्धू के बाद ,सिधु समर्थक मंत्री व पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

    navjot singh sidhu

    भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कैप्टन ने कहा कि मैं यहां किसी राजनेता से नहीं मिलने आया हूं। मैं सिर्फ कपूरथला हाउस से अपना सामान समटने आया हूं

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे। पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में सिद्धू ने कहा, “समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।”

    हालांकि अभी तक सिद्धू का इस्तीफा मंजूर नही हुआ है .

    कांग्रेस हाई कमान ने मामले को सुलझाने के लिए प्रदेश के नेताओं की लगाई ड्यूटी

    सिधु के बाद इस्तीफा देने वाले-

    गुलजार इन्दर चहल ,कोषाध्यक्ष PPCC

    रजिया सुल्ताना मंत्री

    योगेन्द्र ढींगरा महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब

    मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कल बुधवार को सुबह 10 .30  बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई

    उल्लेखनीय है कि चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रियों के विभागों की आज घोषणा की गयी है। समझा जाता है कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन में राय मश्विरा नहीं किये जाने से सिद्धू नाराज हैं। इसबीच दिल्ली में एक दिलचस्प घटनाक्रम में सिद्धू के राजनीतिक दांवपेंचों के नाराज हो कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की अटकलें चल रहीं हैं। हालांकि उनके निजी सहयोगी रवीन ठुकराल ने इन अटकलों से इन्कार किया है और कहा है कि कैप्टन सिंह के दिल्ली के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और नये मुख्यमंत्री के लिए कपूरथला हाउस भी खाली करेंगे। इस पर किसी भी प्रकार के कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

    भाजपा में शामिल हो सकते हैं कैप्टन अमरेन्द्र सिंह! आज हो सकती है भाजपा आलाकमान से मीटिंग

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।