हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.02 अरब डॉलर

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह की गिरावट से उबरकर 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.4 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 578.5 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 57.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.7 करोड़ डॉलर कम होकर 19.3 अरब डॉलर रह गया। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर बढ़कर 5.24 अरब डॉलर हो गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।