कोरोना से जंग: देश में रिकवरी दर बढ़कर 98.24 फीसदी

coronavirus

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच रिकवरी दर बढ़कर 98.24 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.42 फीसदी हो गई है। इस बीच देश में शनिवार को 28 लाख 40 हजार 174 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब आठ करोड़ 21 लाख 66 हजार 365 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,853 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में 12,432 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 37 लाख 49 हजार 900 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले घटकर 1,44,845 है।

इसी अवधि में 526 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 60 हजार 791 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.42 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 98.24 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी पर बरकरार है। सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 855 घटकर 73497 रह गये हैं। राज्य में 6934 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4901369 हो गयी है। इसी अवधि में 467 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 33515 हो गयी है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 245 घटकर 18345 रह गये हैं जबकि 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140372 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 896 घटकर 6458045 रह गयी है।

तमिलनाडु: तमिलनाडु में सक्रिय मामले घटकर 10588 रह गये हैं तथा 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 36214 हो गयी है। राज्य में अभी तक 2661428 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में 63 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 5981 हो गई है और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 118565 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 446 तक पहुंच गया है।

कर्नाटक: दक्षिण भारत के कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों में 98 की कमी आई है और कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 8119 रह गयी है। राज्य में पांच और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38107 हो गया है। राज्य में अब तक 2943487 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश में 192 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 3568 रह गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की तादाद 2049961 हो गयी है, जबकि इस महामारी से एक और मरीजों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14392 हो गया है।

तेलंगाना: तेलंगाना में सक्रिय मामले 23 घटकर 3815 हो गये हैं जबकि यहां एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3964 हो गया है। वहीं 664588 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 23 बढ़ने से कुल मामलों की संख्या 351 रह गयी हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 1414629 तक पहुंच गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 25091 पर बरकरार है।

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 108 घटने से 8029 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी से 14 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19215 हो गया है तथा अब तक 1570521 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले एक बढ़ने के बाद इनकी संख्या घटकर 259 रह गई है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 992316 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या 13584 पर बरकरार है।

पंजाब: पंजाब में सक्रिय मामले 219 हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 585736 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 16562 है। गुजरात में सक्रिय मामले चार बढ़कर 227 हो गये हैं तथा अब तक 816399 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकाें की संख्या 10090 तक पहुंच गयी है। बिहार में अब तक 716424 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 9661 पर बरकरार है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।