हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश तेलंगाना-छत्त...

    तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर

    encounter
    झारखंड में पलामू के केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल

    हैदराबाद । तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र पर जंगल से घिरे एक इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में छह माओवादी कथित रूप से मारे गए हैं। भद्राद्री कोठागुडेम जिले की पुलिस के अनुसार, यह घटना सुकमा जिले (तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा) के तहत आने वाले दक्षिण बस्तर इलाके में सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे के बीच हुई। यहां पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इस इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। यह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस का संयुक्त अभियान था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके से छह शव और हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में संयुक्त अभियान अभी भी जारी है और अतिरिक्त बलों की भी तैनाती कर दी गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here