हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    कैंसर पीड़ित मरीज को प्लेटलेट्स व रक्त दान कर निभाई इंसानियत

    Humanity sachkahoon

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए ब्लॉक करनाल के डेरा श्रद्धालु शुभम इन्सां ने कैंसर पीड़ित मरीज को प्लेटलेट्स डोनेट कर उसकी जान बचाने का सराहनीय कार्य किया है। बता दें कि जैसे ही शुभम इन्सां को पता चला कि एक कैंसर पीड़ित मरीज जिसके प्लेटलेट्स घट गए है उसे प्लेटलेट्स की जरूरत है। जिसके बाद शुभम इन्सां ने तुंरत पार्क अस्पताल में पहुंचकर उक्त मरीज को प्लेटलेट्स डोनेट कर मानवता का फर्ज निभाया। वहीं रमेश इन्सां ने भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को एक यूनिट रक्तदान कर मानवता(Humanity) का फर्ज निभाया।

    जरुरतमंदों को फल, गर्म वस्त्र, राशन व बच्चों बांटी मिठाइयां

    नागपुर (एमके शायना)। ब्लॉक गड़चिरोली की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए जरुरतमंदो(Humanity) व बच्चों को फल वितरित किये। इस सेवा कार्य में देवराव सेडमाके इन्सां, प्रदीप महाजन इन्सां ने सहयोग किया। वहीं ब्लॉक नागपुर की बहन अर्चना कलमकर इन्सां ने अपने 38वें जन्मदिन पर पौधा लगाया और जरुरतमंद परिवार को गर्म कंबल, राशन और बच्चों को मिठाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here