हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें दिग्गज ऑस्ट्र...

    दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन

    Shane Warne sachkahoon

    मेलबोर्न (एजेंसी)। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एवं सर्वकालिक महान लेग स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) का शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वार्न की प्रबंधन टीम ने एक बयान में कहा कि शेन का थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में कहा गया, ‘शेन अपने विला में बेसुध पाए गए और स्वास्थ्यकर्मियों के हर मुमकिन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका परिवार फिलहाल गोपनीयता का आग्रह करता है और उचित समय में और विवरण दिया जाएगा।

    यह खबर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले शेन वार्न (Shane Warne) के साथी महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श का भी शुक्रवार को निधन हो गया था, जिन्हें पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ा था। उल्लेखनीय है कि वार्न को प्यार से ‘वार्नी’ भी बुलाया जाता है और दुनिया भर में लाखों लोग उन्हें पसंद करते हैं। कई लोगों द्वारा उन्हें क्रिकेट के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है।

    दिवंगत शेन (Shane Warne) ने अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं, जो एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है और श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं 194 वनडे मैचों में 293 विकेट उनके नाम हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here