हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश देश में लगे 1...

    देश में लगे 179.33 करोड़ कोरोना रोधी टीके

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 179.33 करोड़ से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 69 हजार 103 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 33 लाख 99 हजार 555 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के चार हजार 575 नए मरीज सामने आए हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 46 हजार 962 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में सात हजार 416 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 13 हजार 566 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 97 हजार 904 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 77 करोड़ 52 लाख आठ हजार 471 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here