हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश कब मिलेगी गर्...

    कब मिलेगी गर्मी से राहत: जानें, पंजाब- हरियाणा में कब होगी बारिश

    Haryana Punjab Weather Update

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत में गर्मी (Heat) ने कहर बरपा रही है। गर्मी बढ़ने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी से राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना है। 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग जगहों पर धूल भरी तेज हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

    हरियाणा में गर्मी का कहर

    हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में गर्मी (Heat) अपना कहर बरपा रही है। कई जगहों पर 45 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच चुका है। आज धुल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान में भी आज गर्म लू चलेगी।

    इन राज्यों में होगी बारिश

    मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग केअनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़ और दिल्ली में अगले तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 20-21 अप्रैल के बीच आंधी और बारिश के आसार है।

    राजधानी दिल्ली में गर्मी ने किया बुरा हाल

    राजधानी दिल्ली में गर्मी (Heat) ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। दोपहरी में लोग घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई जगहों पर 44 डिग्री तापमान पहुंच गया है। वैसे मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों में राजधानी में तेज हवा और बारिश होने के आसार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here