हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश दो दिनों की र...

    दो दिनों की राहत के बाद हरियाणा, दिल्ली में लौटा तेज गर्मी का दौर

    Heat Wave
    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा, आंधी, ओले और बारिश की वजह से राजधानीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से दो-तीन दिनों तक मिली राहत के बाद सोमवार को फिर भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा, ‘ राजधानी में 11 मई को 44 डिग्री और 14 मई को 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार है।

    सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।सुबह साढ़े आठ बजे यहां सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकॉर्ड की गयी। अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में रविवार को सफदरजंग मौसम केन्द्र पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here