हमसे जुड़े

Follow us

36.7 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चोपटा में टाय...

    चोपटा में टायरों की दुकान से डेढ़ लाख के टायर चोरी

    tires stolen sachkahoon

    नाथूसरी चोपटा (सच कहूँ न्यूज)। नाथूसरी चोपटा के भट्टू रोड़ पर स्थित महेंद्र टायर सर्विस की दुकान में मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए के टायर चुराने का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक महेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह टायर चोरी (Tires Stolen) की सूचना नाथूसरी चौपटा पुलिस को दी। चौपटा पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया।

    जानकारी के अनुसार भट्टू रोड स्थित महेंद्र टायर सर्विस की दुकान पर चोरों ने कार, मोटरसाइकिल व स्कूटी के 79 टायर (Tires Stolen) दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान के मालिक महेंद्र सिंह ने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और टायर गायब मिले। जिसकी सूचना उन्होंने नाथूसरी चौपटा पुलिस को दी। चोरी हुए टायरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। चौपटा पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here