हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सतगुरु धाम मे...

    सतगुरु धाम मेंं बजा राम-नाम का डंका

    Naamcharcha in Rania

    ब्लॉक रानियां चामल की साध संगत ने गाया गुरुयश

    रानियां (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक रानियां-चामल की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा नगर के सतगुरु धाम में हुई। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास जयदयाल इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर किया। नामचर्चा में ब्लॉक के सभी गांवों से सैकड़ों की संख्या में साध-संगत पहुंची। इस मौके पर कविराज भाइयों अपनी मधूर वाणी से सुंदर भजन शब्द बोलकर साध संगत को निहाल किया।

    नामचर्चा में बंदे से रब्ब ग्रंथ में से पवित्र वचन भी पढ़कर सुनाएं गए। 45 मैंबर पूर्ण चंद इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के 139 कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर 45 मेंबर पूर्ण चंद इन्सां, मुंशीराम इन्सां, राजकुमार इन्सां, राकेश इन्सां, बनवारीलाल इन्सां, शंकर लाल इन्सां, जगदेव सिंह इन्सां, मोनाराम इन्सां, रांझाराम इन्सां, हरफूल सिंह इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, कृपाल सिंह इन्सां, मनीष कुमार इन्सां, बाबूराम बठला, सुजान व सहयोगी बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार व साध-संगत भी उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here