कल के मुकाबले आज कोरोना के नए केस घटे

coronavirus
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के नये मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच बीते 24 घंटे में 1,194 सक्रिय मामले बढ़कर 26,976 हो गये हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 662, उसके बाद केरल में 570 उत्तर प्रदेश में 76 सक्रिय मामले बढ़े है। इसके अलावा 16 अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। इस दौरान कोविड संक्रमण के 3714 नये मरीज सामने आयें हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 194 करोड़ 27 लाख 16 हजार 543 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण से 2,513 मरीज ठीक हुये हैं। इसी के साथ अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 33 हजार 365 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। इन नये आंकड़ों के साथ देश में दैनिक संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.72 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख सात हजार 716 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85 करोड़ 32 लाख नौ हजार 262 कोविड परीक्षण किए हैं। केरल में कोरोना वायरस के 570 सक्रिय मामले बढ़कर 9,405 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 807 बढ़कर 6486092 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या छह बढ़कर 69796 है।

यूपी में कोरोना को मात देने वाली की संख्या बढ़ी

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 76 बढ़कर 968 हो गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 61 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 2056172 हो गयी हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 23,522 है।

हरियाणा में सक्रिय मामले घटे

हरियाणा में सक्रिय मामले 92 घटकर 821 रह गए हैं। इस दौरान 257 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 992357 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर बरकरार है।

राजस्थान में सक्रिय मामले घटे

राजस्थान में सक्रिय मामले 90 घटकर 349 हो गए है। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 124 बढ़कर 1276148 रह गयी हैं। मृतकों का आंकड़ा 9557 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 14 बढ़कर 412 हो गए हैं। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 39 बढ़कर 1998069 हो गई हैं। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,205 पर बरकरार है। उत्तराखंड में सक्रिय मामले नौ घटकर 480 हो गये हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 429795 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।